पागल कुत्ते ने युवक और मासूम पर हमला किया:बहराइच में दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी


बहराइच के सलारगंज इलाके में एक पागल कुत्ते ने बुधवार सुबह एक युवक और एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इनायत अली नामक युवक सलारगंज इलाके में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। बुधवार को जब वह फेरी लगा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसकी जान बच सकी और कुत्ता भाग गया। इसी इलाके में रहने वाले जूही साहू के 12 साल के बेटे कुश साहू पर मंगलवार शाम हमला हुआ था। कुश अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। मासूम की चीख सुनकर परिवार के लोग डंडे लेकर दौड़े, जिसके बाद कुत्ता उसे छोड़कर भाग गया। परिवार के सदस्य कुश को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं दोबारा न हो सकें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *