हाथरस में कल निकलेगी अंबेडकर शोभायात्रा:कल दोपहर 2 बजे से शहर में रूट रहेगा डायवर्ट


हाथरस में डॉ. बी.आर. अंबेडकर शोभायात्रा के कारण कल यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। शोभायात्रा के मद्देनजर कल दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में रूट डायवर्ट रहेगा। यह शोभायात्रा, जिसमें झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे, इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन की उम्मीद है। यातायात को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यातायात पुलिस ने विभिन्न दिशाओं से आने वाले बड़े और मध्यम वाहनों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जलेसर/चामड़ गेट चौराहे से आने वाले बड़े और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों से होकर जाएंगे वाहन… आगरा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन नगला भुस तिराहा, थाना चंदपा से बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की ओर जा सकेंगे। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन रूहेरी तिराहा, कोतवाली हाथरस गेट से बाईपास होते हुए हतीसा पुल/मथुरा बरेली बाईपास के रास्ते मथुरा/आगरा की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन मैंडू बाईपास, कोतवाली हाथरस जंक्शन से बरेली बाईपास होते हुए रूहेरी बाईपास, हतीसा पुल के रास्ते अलीगढ़, मथुरा, आगरा की ओर जा सकेंगे। मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन हतीसा पुल के ऊपर (बाईपास) से होते हुए आगरा, अलीगढ़, सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे।आपातकालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड) को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से जाने की अनुमति होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *