![]()
मुंबई के जे.जे. मार्ग इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को घर पर एक गेट-टुगेदर के बाद परिवार ने तरबूज खाया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। अब्दुल्ला (40), उनकी पत्नी नसरिन (35) और उनकी बेटियां जैनब (13) और आयशा (16) को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन लोगों ने सिर्फ चिकन पुलाव खाया, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई, जबकि तरबूज खाने के बाद ही परिवार की तबीयत बिगड़ी। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम के बाद हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके।
Source link
मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे