![]()
बदायूं में एक शादी समारोह के दौरान भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह अपने ही रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए। रिवाल्वर जमीन पर गिरने से फायर हो गया, जिससे गोली उनके पैर में लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उसांवा थाना क्षेत्र के नवीगंज गांव में हुई। राणा प्रताप सिंह, जो भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं, गूरा गांव में राजबहादुर के पुत्र शिवम की शादी में शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान जब वह लोगों से मिल रहे थे, तभी उनका रिवाल्वर हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया। रिवाल्वर के गिरते ही अचानक गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राणा प्रताप सिंह को संभाला। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उसांवा थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस गोली लगने के मामले की जानकारी नहीं मिली है।
Source link
बदायूं में शादी में बीजेपी नेता को गोली लगी:हाथ से छूटकर रिवाल्वर गिरने से हुआ फायर, अस्पताल में भर्ती