लखनऊ के वृंदावन रेस्टोरेंट में 'हुनर का परचम-4':बच्चों-युवाओं ने कला, संगीत और कॉमेडी का प्रदर्शन किया


लखनऊ में रविवार को ‘इंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृंदावन योजना स्थित वृंदावन रेस्टोरेंट में हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जे.पी.एस स्टार 11 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कला, संगीत और कॉमेडी का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई। नित्या यादव, प्रत्यक्ष कौर, रुद्र गुप्ता, अनुष्का गुप्ता और मीनाक्षी ने ‘जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी’ पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को देवी भक्ति में सराबोर कर दिया। गायन प्रस्तुतियों पर दर्शकों का उत्साह दिखा इसके बाद मंच पर संगीत का जादू बिखरा। कोमल कुमारी ने ‘चुरा लिया है’ गीत गाया, जबकि हर्षिता ने ‘वादा न तोड़’ गीत प्रस्तुत किया। इन गायन प्रस्तुतियों पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम में हास्य का तड़का भी लगा। जूनियर राजू श्रीवास्तव के नाम से मशहूर जय प्रकाश तिवारी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे माहौल को मनोरंजक बना दिया। समारोह के अंत में कई प्रतिभाशाली और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। फिल्मकार प्रदीप श्रीवास्तव, महेश प्रताप, अंकित गौतम, एकांकी शर्मा, मिहिर सचान, हर्षिता चतुर्वेदी और नेहा वर्मा शामिल हुईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *