![]()
बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक केतकी सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हलाकिं भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद सत्यपाल गंगवार हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस है, जबकि चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद केतकी सिंह हैं। उन्हें 43% लोगों ने पसंद किया है। अश्विनी सिंह लिटिल को 14% और अजय शंकर पाण्डेय कनक को 11% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान को 10% और अमरेन्द्र सिंह को 3% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में नीरज सिंह गुड्डू 86% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को 13% लोगों ने पसंद किया है, जबकि यशपाल सिंह को एक प्रतिशत से भी कम लोगों का समर्थन मिला है। कांग्रेस पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक को 67% लोगों ने पहली पसंद बताया है। उमाशंकर पाठक को 27% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी के लिए सुरेन्द्र और अनिल यादव को 38-38% लोगों ने पसंद किया है।
Source link
बांसडीह विधायक 72% जनता ने मौजूदा विधायक को नकारा:जनता की पहली पसंद बनी विधानसभा सीट, भाजपा से अभी भी केतकी सिंह पहली पसंद