![]()
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम सदरपुर (शाहपुर) में कुंवर नदी के किनारे खेत में मिले दो गोवंश के कटे अवशेषों के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है। इस मामले में घटना के बाद हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बारे में थाने की पुलिस ने बताया कि 8 सितंबर को कुंवर नदी के किनारे खेत में दो गोवंश के कटे हुए अवशेष बरामद हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पशु चिकित्साधिकारी ने अवशेषों का परीक्षण कर आवश्यक नमूने सुरक्षित किए। मामले में विजय कुमार यादव की तहरीर पर सरायमीर थाने में मुअसं 228/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/8 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान 8 सितंबर की रात पुलिस टीम की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में मो. साबिर के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अवैध तमंचा-कारतूस, घटना में प्रयुक्त चापड़, दो चाकू और लकड़ी का ठीहा बरामद करने का दावा किया। एक आरोपी अब भी फरार इसी मामले में 10 सितंबर को पुलिस ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में एक की पहचान मो. सैफ पुत्र मो. समीम अहमद निवासी शाहपुर (सदरपुर), थाना सरायमीर के रूप में हुई, जबकि दूसरा बाल अपचारी पाया गया। मो. सैफ को गिरफ्तार कर लिया गया और बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
Source link
आजमगढ़ में गोकशी मामले में नाबलिग सहित दो गिरफ्तार:एक दिन पूर्व मुठभेड़ में एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी