![]()
बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से गुरुवार को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में शाम 4:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘संवाद से संकल्प की ओर’ रहा। युवाओं से सकारात्मक सोच और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील रामलाल ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति में समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने की क्षमता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन और संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का इस्तेमाल रचनात्मक कार्यों में करें। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को समझें और समाज के प्रति अपना दायित्व निभाएं। युवाओं ने मुख्य वक्ता से की बातचीत युवा संवाद के दौरान युवाओं ने रामलाल से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र, समाज और अपने आसपास के लोगों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को विचार और संवाद के माध्यम से समाजहित के कार्यों से जोड़ना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। अंकित सिंह ने की अध्यक्षता, कई पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक अंकित सिंह ने की, जबकि संयोजन हर्ष ने किया। प्रिंस ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, विभाग कार्यवाह आशीष, विभाग प्रचारक ऋषि, जिला कार्यवाह नीरज और जिला प्रचारक सर्वेंद्र समेत संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
Source link
'युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत':संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया