![]()
बलरामपुर में धर्मांतरण से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पचपेड़वा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की। आरोपियों को विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पास से दबोचा गया। पचपेड़वा थाना पुलिस ने अभियुक्तों जमील अहमद और निसार अहमद को विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर से गिरफ्तार किया। ये दोनों बीएनएस और विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(3) के तहत वांछित थे। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी ग्राम घोपलापुर सिसहनिया के निवासी हैं। वे वर्तमान में विशुनपुर टनटनवा क्षेत्र में छिपे हुए थे। सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने किया। उनकी टीम में उपनिरीक्षक जोखन प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
Source link
धर्मांतरण मामले में दो वांछित गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने ओवरब्रिज से दबोचा