![]()
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित जागृति विहार एक्सटेंशन में सोमवार को चोरों ने महज 9 मिनट में बंद मकान खंगाल दिया। नगदी व कीमती सामान समेटकर बदमाश फरार हो गए। घर लौटा परिवार तो घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस चोरी के बाद लोगों में खलबली मची है। CCTV कमरे में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। सेक्टर 5, जागृति विहार एक्सटेंशन में जितेंद्र पाल पुत्र विजयपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। सोमवार दोपहर परिवार कहीं गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। अंदर कमरे का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुसे और अलमारी से नगदी और जेवरात समेटकर फरार हो गए। घर लौटने पर वारदात का पता चला
जितेंद्र पाल मूलरूप से भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर के रहने वाले हैं। सोमवार सुबह 9 बजे वह अपनी पत्नी सीमा को लेकर गांव गए थे। वहां पूजा रखी गई थी। पत्नी को गांव में छोड़कर वह किसी काम से निकल गए। दोपहर करीब 1 बजे सीमा घर लौटी तो ताले टूटे देख कर दंग रह गई। इसके बाद सीमा ने शोर मचा दिया। सीमा के चिल्लाने पर जुटे क्षेत्र के लोग
सीमा के चिल्लाने पर आसपास के लोग उनके घर की तरफ दौड़े। सीमा ने पति को फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई है। इसके बाद काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। कुछ देर में जितेंद्र पाल भी आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मेडिकल पुलिस को बुला लिया। नकदी और जेवरात ले गई चोर
जितेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि घर की अलमारी में करीब 65000 रूपए रखे थे। इसके अलावा सोने की 7 ग्राम वजन की एक अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चांदी की चार पाजेब भी गायब हैं। चोर ने घर के मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर कमरों के दरवाजे पर लगे ताले भी तोड़े हैं। पूरे घर को अच्छी तरह खंगाला गया है। 9 मिनट तक घर के अंदर रहे चोर
इस घटना के बाद पुलिस कैमरे खंगाल रही है। जितेंद्र भी अपने स्तर से कुछ कैमरे देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 9:20 पर वह गांव के लिए निकले थे। इसके 10 मिनट बाद ही चोर वहां आ गए। एक चोर घर के अंदर चला गया और दूसरा बाहर बाइक पर खड़े होकर निगरानी करने लगा। दिनदहाड़े हुई चोरी से लोगों में नाराजगी
दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात के बाद लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग काफी समय से उठाई जा रही है लेकिन कोई अफसर नहीं सुनता।
इसके अलावा कई बार जाग्रति विहार एक्सटेंशन में बिना नंबर की बाइक पर संदिग्ध भी देखे गए। थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है।
Source link
9 मिनट में दिनदहाड़े घर को खंगालकर फरार हुए चोर:मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में दिनदहाड़े चोरी, CCTV कैमरे में दिखाई दिए दो संदिग्ध