![]()
गर्मी के कारण बरेली के नावेल्टी चौराहा पर पसरा सन्नाटा।
भीषण गर्मी ने बरेली की रफ्तार थाम दी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच गया। तेज धूप और उमस ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि दोपहर तक सड़कें खाली दिखाई दीं। कूलर और पंखे भी राहत दे
.
सड़कों और बाजारों में दिखा सन्नाटा पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब शहर की दिनचर्या पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। व्यापारियों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण ग्राहक कम पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में दोपहर के समय अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए।
रोडवेज बस स्टैंड पर भी घटी यात्रियों की संख्या गर्मी का असर रोडवेज बस स्टैंड पर भी देखने को मिला। बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं, जबकि आम दिनों की तुलना में सवारियों की संख्या काफी कम रही। तेज धूप और उमस के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसका असर छोटे दुकानदारों और रोज कमाने-खाने वाले लोगों की आय पर भी पड़ रहा है।
उमस से बढ़ीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां डॉक्टरों के अनुसार लगातार तेज धूप और उमस के कारण डिहाइड्रेशन, हीट एक्सहॉशन और त्वचा संबंधी समस्याओं के मामले बढ़ गए हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा झुलसने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
फिलहाल मौसम में राहत के कोई संकेत नहीं हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी बरेलीवासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।