![]()
बुलंदशहर पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा में घूम रहे दो आरोपियों को शुक्रवार रात करीब 9 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। दोनों को अलग-अलग अवधि के लिए किया गया था जिलाबदर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलेमपुर निवासी रिंकू और खुर्जा नगर क्षेत्र के खबरा निवासी हरिओम उर्फ आरटीओ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अपर जिला मजिस्ट्रेट ने रिंकू को 9 अप्रैल 2026 तक और हरिओम को 27 जुलाई 2026 तक जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया था। इसके बावजूद दोनों जिले की सीमा में मौजूद मिले। सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रिंकू पर 10, हरिओम पर 5 मुकदमे पुलिस के अनुसार, रिंकू के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और धोखाधड़ी समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, हरिओम उर्फ आरटीओ के खिलाफ जानलेवा हमला और चोरी समेत पांच मामले दर्ज बताए गए हैं। रिंकू के खिलाफ सलेमपुर पुलिस और हरिओम के खिलाफ खुर्जा नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Source link
बुलंदशहर में जिलाबदर आदेश तोड़ने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार:दोनों पर यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा