प्रयागराज में हुई जिम्नास्टिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता:मेजबान टीम और आगरा के खिलाड़ियों का दबदबा, 10 मंडलों के खिलाड़ी हुए शामिल


प्रयागराज के बीएचएस जिम्नास्टिक हॉल में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष और महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रयागराज और आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दोनों मंडलों के खिलाड़ियों ने कई इवेंट में शीर्ष स्थान हासिल किए। प्रदेश के 10 मंडलों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर तक चलेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फ्लोर एक्सरसाइज में आगरा के शिवम यादव ने पहला स्थान हासिल किया। प्रयागराज के संकेत यादव दूसरे और वाराणसी के अवनीश कुमार विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। पॉमेल हॉर्स में प्रयागराज के आयुष कुमार ने बाजी मारी। प्रयागराज के आदित्य रावत दूसरे और आगरा के रामजन तीसरे स्थान पर रहे। स्टील रिंग में भी प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आदित्य रावत ने पहला स्थान हासिल किया। प्रयागराज के शिवम यादव दूसरे और आगरा के शिवम यादव तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह पुरुष वर्ग की शुरुआती तीन स्पर्धाओं में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने लगातार शीर्ष स्थानों पर जगह बनाई। महिला वर्ग की वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में आगरा की कल्पना ने पहला स्थान हासिल किया। आगरा की अनन्या दूसरे और प्रयागराज की इशिका यादव तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं एंड्रोजन बार में प्रयागराज की इशिका यादव प्रथम रहीं। आगरा की कल्पना ने दूसरा और लखनऊ की वरेनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद जिम्नास्टिक एसोसिएशन के चेयरपर्सन व मुख्य अतिथि डॉ. वीके मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि व सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा, उपक्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह,, मनीष गुप्ता, उपक्रीड़ाधिकारी प्रतापगढ़ रंजीत यादव आदि थे। प्रतियोगिता में पंकज जायसवाल, विवेक पांडेय, सौरभ शुक्ला, संजय गुप्ता, संजय कुमार सिंह, अंकित तिवारी, आशीष यादव, अतुल सोनकर, निर्मला, जिम्नास्टिक कोच मेरठ और लक्ष्मण प्रसाद, जिला जिम्नास्टिक संघ आजमगढ़ मौजूद रहे। इस मौके पर अंकित त्रिपाठी, सीएम शर्मा, जय प्रकाश रावत, आकाश तिवारी, धीरज प्रताप सिंह, नीरज प्रताप सिंह, अभिलाष प्रजापति, शुभम सोनकर, सोनाथ प्रजापति आदि थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *