UPTET Certificate Correction Online | Uttar Pradesh Education Board News

प्रमोद यादव। प्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) प्रमाणपत्रों में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके प्रमाणपत्रों में गलतियां थीं।

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि उम्मीदवार certificates.upessc.org पर दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सुधार प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे, ऑफलाइन नहीं।

आयोग ने निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन आवेदन से पहले upessc.up.gov.in पर दिए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। इसके बाद ही अपना आवेदन पूरा करें।

आयोग ने साफ किया है कि प्रमाणपत्र में सुधार का मौका सिर्फ एक बार मिलेगा। दोबारा बदलाव नहीं होगा। इसलिए आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानी से भरने की सलाह दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *