300-400 कांवरियों का जत्था प्रयागराज रवाना:विश्वनाथगंज स्टेशन 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा


प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र से 300 से 400 कांवरियों का एक जत्था शनिवार रात विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। ये कांवरिये सावन माह में जलाभिषेक के लिए प्रयागराज जा रहे थे। यह जत्था पनिहारी, बलकरनगंज और खुशियालगंज सहित आधे दर्जन से अधिक गांवों से आया था। कांवरियों का यह समूह शनिवार शाम करीब 6 बजे बलकरनगंज बाजार से डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए निकला। ‘बोल बम’ के जयघोष लगाते हुए वे रात लगभग 8:30 बजे विश्वनाथगंज स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचने के बाद कांवरियों में काफी उत्साह देखा गया।
रात करीब 9:30 बजे, कांवरियों का जत्था ट्रेन से प्रयागराज संगम नगरी के लिए रवाना हुआ। वे रविवार सुबह प्रयागराज संगम में स्नान करेंगे, गंगाजल भरेंगे और फिर वहां से लगभग 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सावन के दूसरे सोमवार को विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।
कांवरियों की बड़ी संख्या को देखते हुए, देल्हूपुर थाना प्रभारी राधे श्याम भारी पुलिस बल के साथ विश्वनाथगंज स्टेशन पर मौजूद रहे। पुलिस ने कांवरियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन में बैठाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस दौरान स्टेशन परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *