300-400 कांवरियों का जत्था प्रयागराज रवाना:विश्वनाथगंज स्टेशन 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा
प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र से 300 से 400 कांवरियों का एक जत्था शनिवार रात विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। ये कांवरिये सावन माह में जलाभिषेक के लिए प्रयागराज जा रहे थे। यह जत्था पनिहारी, बलकरनगंज और खुशियालगंज सहित आधे दर्जन से अधिक गांवों से आया था। कांवरियों का यह समूह शनिवार शाम करीब 6 बजे…