![]()
मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार से जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हो गया। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में हवन-पूजन के साथ हुई। अभियान के पहले दिन जिलेभर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां विंध्यवासिनी मंदिर में हवन-पूजन नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभियान का उद्घाटन किया। इससे पहले नगर विधायक ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मंदिर के आसपास की गलियों में झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी भी मौजूद रहे। विधायक ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंदिर में 176 किलो लड्डू वितरित किए। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 साल के सेवा, समर्पण और सुशासन से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाना और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है। मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर अभियान के तहत मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। नगर विधायक, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए गए। विधायक ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी और सीएचसी) पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। विधायकों ने अपने क्षेत्रों में चलाया सफाई अभियान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या और छानबे विधायक रिंकी कोल ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को फल बांटे और अस्पताल परिसरों में सफाई की। गांवों में सफाई और रंगोली के आयोजन अभियान के पहले दिन जिले के सभी गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर जगह-जगह आकर्षक रंगोली बनाई गई। विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Source link
मिर्जापुर में सेवा संकल्प अभियान शुरू,17 अक्टूबर तक होंगे आयोजन:मां विंध्यवासिनी मंदिर में हवन-पूजन, रक्तदान शिविर और मरीजों को फल वितरण