![]()
लखनऊ के पुराने शहर में घंटाघर के पास बने फ्रेग्नेंस पार्क का लोकार्पण 29 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे रक्षा मंत्री 28 अगस्त को राजधानी आएंगे। लोकार्पण समारोह के दौरान पार्क परिसर में स्थापित लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया जाएगा। 50 से अधिक तरह के सुगंधित फूल-पौधे लगाए गए भाजपा विधायक नीरज बोरा ने बताया कि फ्रेग्नेंस पार्क रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहल का परिणाम है। एलडीए की ओर से विकसित इस पार्क से पुराने शहर के लोगों को एक नए और हरे-भरे सार्वजनिक स्थल की सुविधा मिलेगी। पार्क में 50 से अधिक प्रजातियों के सुगंधित फूल और पौधे लगाए गए हैं। इनमें चंपा, चमेली, बेला, रातरानी, गुलाब और रजनीगंधा प्रमुख हैं। प्रतिमाएं युवाओं को देंगी देशभक्ति का संदेश पार्क परिसर में स्थापित लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं के जरिए युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश देने की कोशिश की गई है। लोकार्पण समारोह को लेकर एलडीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Source link
29 अगस्त को फ्रेग्नेंस पार्क का लोकार्पण करेंगे रक्षा मंत्री:घंटाघर स्थित पार्क में लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का भी होगा अनावरण