28वीं अंतर वाहिनी पीएसी प्रतियोगिता का समापन:32वीं वाहिनी एथलेटिक्स, 11वीं सीतापुर साइकिलिंग में बनी चैंपियन


35वीं वाहिनी पीएसी के महानगर स्टेडियम में चल रही 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का समापन शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने 89 अंक हासिल कर चल वैजयन्ती यानी विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ 77 अंकों के साथ उपविजेता रही। साइकिलिंग में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चल वैजयन्ती पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के आरक्षी आलोक कुमार थारू को सर्वोत्तम एथलीट चुना गया। वहीं 11वीं वाहिनी के सुनील कुमार साहनी सर्वोच्च साइकिलर रहे। डिकैथलान में 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के विकास गौतम ने 2649 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। उन्हें प्रतियोगिता का ‘लौह पुरुष’ घोषित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डा. प्रीतिन्दर सिंह, सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और आईजी पीएसी मध्य जोन ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन सचिव और सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी अमित कुमार के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि ने आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान डीआईजी किरीट राठोड, सेनानायक गोपाल कृष्ण चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जवान मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *