![]()
बरेली के कुलदीप हॉस्पिटल में एक नवजात बच्चे की मौत के बाद हंगामा हो गया। बच्चे की मौत 7 दिन के इलाज के बाद 8वें दिन हुई। नवजात की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी, फिर भी उसे भर्ती रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने ज्यादा बिल बनाने के लिए ऐसा किया। इसी बात पर बिल को लेकर बहस हुई, जो बाद में हंगामे में बदल गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Source link
कुलदीप हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा:अस्पताल पर लापरवाही और मोटा बिल बनाने का आरोप