![]()
1800 करोड़ से बने भव्य श्रीराम मंदिर परिसर की भव्यता अब रात के समय और भी निखरकर सामने आ रही है।मंदिर सोने की तरह चमकने लगा है।यह मनोहारी दृश्य देखकर संतों और श्रद्धालुओं का समूह भाव विभोर हो उठता है। आजकल मंदिर परिसर को फसाड लाइटिंग से सजाया जा रहा है। इसके बाद भगवान रामलला के मंदिर की अलौकिक छवि देखते ही बन रही है। सुनहरी रंग-बिरंगी और आकर्षक रोशनी के बीच मंदिर का शिखर और गुंबद बरबस भक्तों का मन मोहते नजर आ रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से फसाड लाइटिंग के बाद मंदिर परिसर की खूबसूरत तस्वीरें भी जारी की गई हैं. मंदिर के शिखर समेत सभी प्रमुख गुंबदों पर फसाड लाइट लगाई गई है।.रात के अंधेरे में जब इन लाइटों की रोशनी मंदिर की स्थापत्य कला पर पड़ती है, तो इसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है। .रोशनी से सजे राम मंदिर का दृश्य श्रद्धालुओं और अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन रहा है।हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास कहते हैं कि हम संतों के लिए श्रीराममंदिर बेहद आस्था का विषय है।श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट लगातार मंदिर को निखारने में जुटा हुआ है। फसाड लाइटिंग के जरिए मंदिर की वास्तुकला और उसके अलग-अलग हिस्सों को विशेष रूप से उभारा गया है. इससे दूर से ही राम मंदिर की भव्य छवि दिखाई देती है. दीपोत्सव से पहले अयोध्या में चल रहे सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था के कार्यों के बीच राम मंदिर की यह नई लाइटिंग श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बन गई है। अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय कहते हैं कि हमें श्रीरामजन्मभूमि पर 500 साल के संघर्ष क बाद हक मिला है।अब न केवल यहां भव्य श्रीराम का मंदिर है।बल्कि लाखों लोग रोज दर्शन कर रहे हैं।रामलला की मनमोहक छवि को देखकर अधिकांश भक्त खुशी से रोने लगते हैं।यह हम सब का सौभाग्य है।
Source link
दीपावली से पहले रात को सोने जैसे चमक रहा राममंदिर:आकर्षक रोशनी के बीच मंदिर का शिखर और गुंबद बेहद मनमोहक नजर आ रहे हैं