![]()
मैनपुरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 20 मिनट बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर मुख्य मंच से लगभग 200 मीटर दूर बने हेलीपैड पर उतरेगा, जिसके बाद वह मंच पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान करीब 650 करोड़ रुपए की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जिले को कई नई विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे। जनसभा को लेकर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश प्रताप यादव, गुन्नौर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान समेत करीब 20 से 22 वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सुरक्षा का माहौल देखने को मिल रहा है।
Source link
20 मिनट में मैनपुरी पहुंचेंगे सीएम योगी:111 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास