![]()
लखनऊ में रविवार को सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताई गई। होर्डिंग के जरिए आंदोलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले छात्रों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। इन पोस्टरों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। आंदोलन की सफलता का सेहरा इनके सर होर्डिंग में छात्र आंदोलन को जनता और समाजवादी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जीत बताया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व और सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद प्रकट किया गया है। पोस्टर में कहा गया है कि आंदोलन की सफलता सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। पोस्टर में आंदोलन के दौरान दिन-रात मेहनत करने वाले पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई में समाजवादी पार्टी आगे भी पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। भविष्य में जनहित कार्यों का संकल्प होर्डिंग में भविष्य में भी जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम करने का संकल्प दोहराया गया है। इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की सफलता बताते हुए जनता के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है। होर्डिंग समाजवादी पार्टी के नेता हल्लूराम सुंदर यादव की ओर से लगवाई गई है। छात्र आंदोलन के बाद लगाए गए इन धन्यवाद होर्डिंग्स को राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
Source link
लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिया गया धन्यवाद , छात्रों और युवाओं को देश का भविष्य बताया