कनुआ बाबा का वार्षिक मेला 22 को:मनमोहक झांकियों संग निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां तेज


नौहझील के मथुरा रोड स्थित संत कनुआ बाबा मंदिर पर आगामी 22 सितंबर (मंगलवार) को कनुआ बाबा मेला एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होने वाले इस आयोजन की तैयारियां मंदिर प्रांगण और पूरे कस्बे में जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। मेला समिति के अध्यक्ष बुद्धा भगतजी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से कस्बा नौहझील में कनुआ बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक एवं सुंदर झांकियां शामिल रहेंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई वापस कनुआ बाबा मंदिर परिसर पहुंचेगी, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से वार्षिक मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। भजन संध्या में गूंजेंगे भक्ति गीत मेले के दौरान मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक एवं भजन संध्या का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसमें हाथरस, अलीगढ़ और आगरा से आ रही सुप्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा रात 8 बजे तक एक से बढ़कर एक शानदार भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन समिति के अनुसार, इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक राजेश चौधरी शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नौहझील के प्रधान प्रशांत गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *