![]()
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर कंचौसी गांव में फायरिंग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव के इंदल सिंह ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में नामजद शिवनाथ सिंह ने खुद को घटना के समय कानपुर नगर में होने का दावा किया है। इंदल सिंह के मुताबिक, 16 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र, सोनू, शिवनाथ उर्फ पंचम, गजेंद्र और दिनेश समेत कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ विवाद किया। आरोप है कि घर की छत से गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंके गए। इसी दौरान वीरेंद्र ने अवैध हथियार से फायरिंग की। इंदल ने परिवार को जान से मारने की धमकी देने और नाबालिग बेटी के साथ गलत करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। छत से ईंट-पत्थर फेंकने और फायरिंग का आरोप इंदल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके घर की छत से गाली-गलौज की। इसके बाद ईंट-पत्थर फेंके गए। उनका आरोप है कि इसी बीच वीरेंद्र ने अवैध हथियार से फायर किया। शिकायत में परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। एफआईआर में नामजद शिवनाथ सिंह ने आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 16 सितंबर को घटना के समय वह कानपुर नगर में मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि उस दिन वह कानपुर जिला न्यायालय में थे और अपनी मौजूदगी से जुड़े सबूत भी उनके पास हैं। शिवनाथ ने पुलिस से इन सबूतों की जांच कराने की मांग की है। हत्या के मामले में बयान बदलने का दबाव बनाने का आरोप शिवनाथ सिंह का आरोप है कि गांव में हुई एक हत्या के मामले में उनके कोर्ट में बयान चल रहे हैं। उनका दावा है कि बयान बदलने का दबाव बनाने के लिए उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के माध्यम से शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी बोलीं- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई मामले में कानपुर देहात की एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नामजद आरोपियों की घटना के समय मौजूदगी और शिवनाथ सिंह की ओर से बताए गए सबूतों की भी जांच करेगी।
Source link
कानपुर देहात में छत से गाली-गलौज और फायरिंग का आरोप:नामजद शिवनाथ बोला- घटना के वक्त कानपुर में था, झूठा फंसाया गया