![]()
यूपी के 16 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग में सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए साल 2026-27 की ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी मिलेगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने रविवार को कैबिनेट का एजेंडा जारी किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मीटिंग सोमवार दोपहर 3 बजे कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर होगी। कैबिनेट में करीब 14 प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश में एक जनपद एक व्यंजन योजना को मंजूरी मिलेगी। योजना के तहत लखनऊ, बनारस, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, मथुरा सहित प्रदेश की हर जिले के एक प्रमुख व्यंजन को नई पहचान दी जाएगी। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
16 लाख कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी पर कल लगेगी मुहर:योगी कैबिनेट मीटिंग में 14 प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी