![]()
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र की एक महिला दो छोटे बच्चों को लेकर सदर तहसील में स्थित 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिसे देखकर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर कैंट थाने की पुलिस भी फोर्स के साथ पहुंची। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया जाने लगा। यह घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। महिला आधे घंटे तक पुलिस का छकाती रही। महिला की मांग थी कि उसे एक सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलवाया जाए। उसकी जमीन गांव के दबगों ने कब्जा कर ली है। गांव के दबंग पर आरोप लगाया कि सीएम का खास आदमी बनकर महिला के परिवार का उत्पीड़न करवा रहा है। अपनी जमीन का कागज लेकर वह साल 2017 से शासन-प्रशासन के चक्कर काट रही हैं। पुलिस व प्रशासन की टीम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 30 मिनट कड़ी मशक्कत के बाद महिला को दो बच्चों के साथ नीचे उतरवाया। इसके बाद महिला से शिकायत पत्र लिया गया। जिसपर जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
Source link
100 फीट ऊंची टंकी पर 2 बच्चों संग चढ़ी महिला:गोरखपुर तहसील में बोली- CM से मिलवा दो, जमीन दबंगों ने कब्जा कर ली है