![]()
फिरोजाबाद के टूंडला में एटा रोड स्थित वीएस होटल में रविवार को एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव होटल के बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टूंडला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टूंडला इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी गुलशन (36) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। गुलशन वीएस होटल में कार्यरत था और लगभग दस दिन पहले ही उसने दोबारा काम शुरू किया था। वह अविवाहित था। पुलिस को घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने होटल प्रबंधन की सहायता से गुलशन को तुरंत सीएचसी टूंडला पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वे मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
होटल कर्मचारी का बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा मिला शव:फिरोजाबाद के टुंडला होटल में काम करता था, 10 दिन पहले नौकरी पर लौटा था