10 Centers Checked by DM-SP, CCTV Surveillance

सनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा होमगार्ड की परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को संभल में आयोजित की जाएगी। इस तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 21,888 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं, जिनका निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने किया है। सभी केंद्रों पर जनपदीय पुलिस द्वारा स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया गया है।

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए परीक्षार्थियों से समय पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रैन बसेरों और धर्मशालाओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षार्थियों को आश्रय प्रदान करें।

यह परीक्षा तीन दिनों तक प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जनपद संभल में फैले इन 10 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की ओर से एक इंस्पेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, एक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। ये सभी व्यवस्थाएं अब पूर्ण कर ली गई हैं।

एसपी ने बताया कि पेपर और परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी कैमरों से कवर है। इसका लाइव फीड जिला स्तर पर एक मुख्यालय में भी प्राप्त होगा। साथ ही, भर्ती बोर्ड के मुख्यालय तक भी प्रत्येक केंद्र के प्रत्येक कक्ष का लाइव फीड जाएगा, जिसकी लगातार निगरानी की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अलर्ट भी जारी किया जाएगा।

संभल कोतवाली क्षेत्र के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज है, थाना हयातनगर क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय एवं जेडयू इंटर कॉलेज, सरायतरीन के अलावा थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी के जवाहर लाल मैमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज सिरसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *