प्रेमी की शादी तय, विवाहिता ने थाने में शिकायत की:हरदोई में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप


हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने यह शिकायत तब दर्ज कराई, जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई है। शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। विवाहिता टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है, जबकि उसका मायका हरियावां थाना क्षेत्र के उसी गांव में है जहां आरोपी युवक रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था और कहा था कि वह कहीं और शादी नहीं करेगा। विवाहिता के परिवार में उसके पति और दो बेटे हैं। महिला के अनुसार, उसे दो दिन पहले जानकारी मिली कि युवक की शादी तय हो गई है और अगले हफ्ते उसकी सगाई होने वाली है। यह जानने के बाद वह अपने ससुराल से युवक के घर पहुंची। वहां युवक नहीं मिला और उसके परिजनों से बात करने पर भी कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद विवाहिता ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। उनकी मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद समझौता हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक शोभित का चालान किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *