10 साल की लड़की से रेप, ई-रिक्शा ड्राइवर गिरफ्तार:मां को काम पर छोड़ने के बाद घर पहुंचा था, पुलिस ने पकड़ा


फिरोजाबाद में एक 10 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। रामगढ़ पुलिस ने बुधवार को ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां चूड़ी की सिट पर काम करती हैं और आने-जाने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा लगाया हुआ था। 18 जुलाई की सुबह महिला ई-रिक्शा चालक भूपेन्द्र (निवासी भीकनपुर आश्रम के पास, थाना रामगढ़) के साथ काम पर गई थीं। महिला को काम पर छोड़ने के बाद भूपेन्द्र उनके घर पहुंचा। बालिका घर में अकेली थी और रोज आने-जाने के कारण उसने भूपेन्द्र को घर में आने दिया। घर में अकेला पाकर आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मां के घर लौटने पर बालिका ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचीं, जहां पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की और बालिका का मेडिकल कराया। रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि आरोपित ई-रिक्शा चालक को शाम 8 बजे रैपुरा रोड से गिरफ्तार किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *