![]()
शाहजहांपुर में रविवार सुबह आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक होमगार्ड की मौत हो गई। यह हादसा ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय हुआ। मृतक की पहचान रोजा थाना क्षेत्र के कटिया कंभू निवासी 50 वर्षीय शकील के रूप में हुई है। शकील कलेक्ट्रेट परिसर में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक थी। रविवार सुबह आठ बजे ड्यूटी समाप्त कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। अटसलिया नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शकील की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शकील अपने पीछे पत्नी सायरा, बेटे फरहाद और बेटी नुसरत को छोड़ गए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
होमगार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत:शाहजहांपुर में ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय हुआ हादसा