![]()
हिमाचल प्रदेश में मंडी-धर्मपुर नेशनल हाईवे-003 वाहनों के लिए बंद हो गया है। बीती रात में रोपडू नाला के पास हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं प्रदेश में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 जुलाई से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने 27 से 29 जुलाई तक कई क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 जुलाई को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून अब भी सामान्य से कम बारिश इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। IMD के अनुसार, 1 से 24 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य वर्षा 293.9 मिमी के मुकाबले इस बार 269.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 8 प्रतिशत कम है। जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, हमीरपुर में 38%, लाहौल-स्पीति में 42%, मंडी में 31%, कांगड़ा में 20%, बिलासपुर में 3% और सिरमौर में 2% कम बारिश दर्ज की गई है।
प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में अचानक तेज बारिश के कारण सड़कें बाधित होने और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।
Source link
हिमाचल में मंडी-धर्मपुर NH पर लैंडस्लाइड:2 दिन बाद भारी बारिश, आज 7 जिलों में यलो अलर्ट, मानसून सीजन में नॉर्मल से 8% कम बरसात