![]()
हापुड़ सदर सीट पर भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 49% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है।
पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद विजयपाल आढ़ती हैं। उन्हें 69% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर कविता माद्रे हैं, माद्रे को 10% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर मालती भारती हैं, उन्हें 9% ने पसंद किया है। इसके अलावा राकेश बजरंगी को 4% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद तेजपाल प्रमुख हैं। इन्हें 44% लोगों ने पसंद किया है। प्रताप सिंह चौहान को 26%और ललित सिंह को 18%लोगों ने पसंद किया है।
कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद गजराज सिंह हैं। इन्हें 32% लोगों ने पसंद किया है। मानवी सिंह को 28%नरेश भाटी को 24%और रश्मि चौधरी को 12%लोगों ने पसंद किया है। बसपा में विपिन दीवान को 42% लोगों पसंद किया है। मनीष कुमार को 31% और महेश टायर वाले को 22% लोगों का समर्थन मिला है।
Source link
हापुड़ सदर सीट पर भाजपा से पहली पसंद विजयपाल आढ़ती:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार तेजपाल प्रमुख, कांग्रेस से गजराज सिंह; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए