हापुड़ में 5 संस्थान सील:डीएम के निर्देश पर कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर छापेमारी हुई


हापुड़ में मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने बिना मानकों के संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना तहसील क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। फिलहाल कार्यवाही जारी है। 5 संस्थान सील किए कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल पांच कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। इनमें हापुड़ नगर क्षेत्र के दो तथा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के तीन संस्थान शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अजय शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले या आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना मानक नहीं होंगे संचालित जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जिलेभर के कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालकों में नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *