![]()
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच 26 और 27 सितंबर को ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग का काम होगा। इसके चलते गोरखपुर से चलने वाली कई सवारी, डेमू और मेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला जाएगा। कुछ ट्रेनों के ठहराव भी प्रभावित होंगे और कई ट्रेनें देरी से चलेंगी। वहीं, पूर्व रेलवे के मुगमा स्टेशन पर री-मॉडलिंग कार्य के कारण गोरखपुर-सम्बलपुर और सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस भी कई दिनों तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। गोरखपुर-गोंडा की ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त गोरखपुर से 26 और 27 सितंबर को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा गोंडा से 27 और 28 सितंबर को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी भी नहीं चलेगी। इसी तरह गोरखपुर से 28 और 29 सितंबर को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 26 और 27 सितंबर को चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू और बढ़नी से गोरखपुर आने वाली 75118 डेमू भी निरस्त रहेगी। नकहा जंगल से 26 और 27 सितंबर को चलने वाली 55071 नकहा जंगल-नौतनवा सवारी गाड़ी तथा नौतनवा से चलने वाली 55072 नौतनवा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी भी निरस्त रहेगी। अयोध्या रूट की कई मेमू ट्रेनें भी प्रभावित अयोध्या कैंट से 27 सितंबर को चलने वाली 64218 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू और मनकापुर से चलने वाली 64219 मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू निरस्त रहेगी। अयोध्या कैंट से 26 सितंबर को चलने वाली 64220, मनकापुर से 26 सितंबर को चलने वाली 64223 और 64217 तथा अयोध्या धाम से चलने वाली 64224 भी निरस्त रहेगी। भटनी से 26 सितंबर को चलने वाली 65115 भटनी-अयोध्या धाम मेमू और अयोध्या धाम से चलने वाली 65116 अयोध्या धाम-भटनी मेमू भी निरस्त रहेगी। गोरखपुर आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के काम के चलते गोरखपुर आने-जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा। इनमें 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस को गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इसके चलते ट्रेन मसकनवा, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद में नहीं रुकेगी। 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस भी बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते आएगी। इस ट्रेन का अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर और बस्ती में ठहराव नहीं होगा। गोरखपुर से 27 सितंबर को चलने वाली 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। इसके चलते अयोध्या धाम स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। कई ट्रेनों का गोरखपुर में भी ठहराव नहीं 15949 डिब्रुगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर, देवरिया सदर और सीवान समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस और 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का भी रूट बदला गया है। इनमें कई ट्रेनों का गोरखपुर में ठहराव नहीं होगा। 02563 बरौनी-नई दिल्ली, 02564 नई दिल्ली-बरौनी, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन भी गोरखपुर के रास्ते नहीं चलेंगी। इनके रूट छपरा-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर की ओर से बदले गए हैं। कुछ ट्रेनें अयोध्या धाम तक ही जाएंगी 14213 वाराणसी जंक्शन-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस 26 सितंबर को नेपालगंज रोड की जगह अयोध्या धाम तक जाएगी। अयोध्या धाम से नेपालगंज रोड के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह 14214 नेपालगंज रोड-वाराणसी जंक्शन एक्सप्रेस नेपालगंज रोड के बजाय अयोध्या धाम से चलेगी। 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस अयोध्या धाम तक चलेगी। वहीं 14234 मनकापुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस मनकापुर के बजाय अयोध्या धाम से चलेगी। 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस भी 26 सितंबर को बस्ती के बजाय अयोध्या धाम तक जाएगी। वापसी में 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस अयोध्या धाम से चलेगी। गोरखपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनें देरी से रवाना होंगी काम के चलते कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 27 सितंबर को गोरखपुर से 150 मिनट देरी से चलेगी। 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी 27 सितंबर को 240 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर को 150 मिनट देरी से चलेगी। 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 सितंबर को 120 मिनट पुनर्निर्धारित की गई है। 19037 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस को रास्ते में 180 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। छपिया, मसकनवा और लखपतनगर में भी ठहराव प्रभावित काम के दौरान स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव स्थगित रहेगा। मसकनवा स्टेशन पर भी 26 और 27 सितंबर को कई एक्सप्रेस और सवारी ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। लखपतनगर स्टेशन पर 26 सितंबर को 65115, 65116, 55094 और 55031 समेत कई ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा। 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का ठहराव 26 और 27 सितंबर को यहां नहीं होगा। मुगमा स्टेशन के काम से गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस का रूट बदला पूर्व रेलवे के मुगमा स्टेशन पर री-मॉडलिंग कार्य के चलते गोरखपुर और सम्बलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर और 1-2 अक्टूबर को जसीडीह-देवघर-दुमका-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेगी। इसके चलते 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक झाझा, जमुई, किऊल, लक्खीसराय, बड़हिया और हाथीदह जंक्शन पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी तरह 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर और 2 से 4 अक्टूबर तक बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-दुमका-देवघर-जसीडीह के रास्ते चलेगी। इस दौरान हाथीदह, बड़हिया, लक्खीसराय, किऊल, जमुई और झाझा में इसका ठहराव नहीं होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संचालन और रूट जरूर जांच लेने की अपील की है, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।
Source link
गोरखपुर-गोंडा और मुगमा में चल रहा री-मॉडलिंग का काम:मेमू, डेमू समेत कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते