जेसीबी से दुकान-कमरे गिराने पर दोतरफा कार्रवाई:आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस, बेघर परिवारों को किराए के घर और 5 लाख लोन का भरोसा


अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार में सड़क किनारे बने कमरों और दुकानों को जेसीबी से गिराए जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक तरफ पुलिस घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर आरोपियों पर शिकंजा कसने में जुटी है। दूसरी तरफ प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को दोबारा जीवन पटरी पर लाने के लिए मदद का भरोसा दिया है। बरियावन बाजार में 22 सितंबर की देर रात जेसीबी लगाकर सड़क किनारे बने कमरे और दुकानें गिरा दी गई थीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में पुलिस घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों और जेसीबी चलाने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। इसके अलावा अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले किन लोगों के बीच बातचीत हुई थी और जेसीबी से निर्माण गिराने की तैयारी किस स्तर पर की गई। बेघर परिवारों के लिए किराए के मकान की मदद कार्रवाई के साथ प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के सामने खड़े जीवनयापन के संकट पर भी ध्यान दिया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बेघर हुए लोगों को किराए पर मकान लेने के लिए सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया है। इससे प्रभावित परिवारों को तत्काल रहने की व्यवस्था में राहत मिलने की उम्मीद है। युवा उद्यमी योजना से 5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण का भरोसा प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपए का ब्याजमुक्त ऋण दिलाने का आश्वासन भी दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस मदद के जरिए प्रभावित परिवार दोबारा रोजगार या कारोबार शुरू कर अपने जीवन को पटरी पर ला सकेंगे। पुलिस कार्रवाई के साथ प्रभावितों की मदद पर भी फोकस बरियावन बाजार की घटना में अब प्रशासन का फोकस दो स्तर पर है। पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है, जबकि प्रशासन प्रभावित परिवारों को आवास और रोजगार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *