हापुड़ में बुद्ध पूर्णिमा पर निकली शोभायात्रा:लोगों ने गौतम बुद्ध के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया


हापुड़ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गढ़ रोड स्थित दरोगा वाली गली से शुरू होकर मीनाक्षी रोड तक पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। कई स्थानों पर पानी की प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने समस्त क्षेत्रवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्योहार है, जो वैशाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महापरिनिर्वाण भी हुआ था। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा पर्व हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के लोग मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रूप में भगवान विष्णु के नौवें अवतार का जन्म हुआ था। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, शहर उपाध्यक्ष एजाज अहमद, शहर उपाध्यक्ष खुशनूद अली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *