![]()
बिजनौर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए बिजनौर में सोमवार, 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर यह अवकाश घोषित किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कसाना ने रविवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, निजी विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं।
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए लिया फैसला प्रशासन के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी आवाजाही रहती है। इससे यातायात का दबाव बढ़ने के साथ विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन में भी परेशानी की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए सचिन कसाना ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और सार्वजनिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
Source link
कांवड़ यात्रा के चलते बिजनौर में 24-अगस्त को स्कूल बंद:12वीं तक के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश, डीएम ने दिए निर्देश