![]()
ललितपुर में शराब पीने के बाद हाथ-पैर न दबाने पर दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। फिर शव को नग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पार्टी के बाद उसने हाथ-पैर दबाने से मना कर दिया था। इसलिए मार डाला। युवक का शव शनिवार देर रात कोतवाली सदर में गुरुनानक मार्केट के सामने सड़क पर मिला था। उसके सिर और माथे पर चोट के निशान थे। युवक की मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने मे शिकायत दी थी। मृतक की मां ने मोहल्ले के ही एक युवक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोपी युवक के मकान की तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे तक खून के धब्बे भी मिले थे। मामला कोतवाली सदर में गुरुनानक मार्केट का है। अब जानिए पूरा मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले का रहने वाले राजकुमार पंथ (27) अपनी मां राधा देवी के साथ रहता था। राजकुमार के पिता का कई सालों पहले ही बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है। राजकुमार घर का इकलौता बेटा था। राजकुमार की मां के मुताबिक, शनिवार सुबह राजकुमार घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात करीब 9 बजे उनके पास फोन आया। बताया गया कि उनके बेटे का शव गुरुनानक मार्केट के सामने सड़क पर पड़ा है। राजकुमार की मां राधा जब वहां पहुंची तो शव की हालत देखकर बेहोश हो गई। राजकुमार के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। राजकुमार का शव उसी के दोस्त सम्यक जैन के घर के सामने ही पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास जांच की तो सम्यक जैन के घर के सीढ़ियों पर खून के धब्बे मिले। वहीं, राजकुमार की मां ने बताया कि उनके बेटे का सम्यक के घर आना जाना था। वह यहां पर अपने साथियों गजेंद्र लोधी और गौरव रायकवार के साथ आता जाता था। पुलिस ने राजकुमार की मां के आरोप के आधार पर सम्यक की तलाश शुरू की। रविवार दोपहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सम्यक जैन, जेंद्र लोधी और गौरव रायकवार तीनों को शहर छोड़कर भागते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों से कड़ाई पूछताछ की तो तीनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शनिवार को शराब पार्टी के लिए राजकुमार को बुलाया था। इसके बाद हमने दिन भर शराब पी। जब हमने राजकुमार को पैर दबाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात से गुस्सा होकर हमने उसकी डंडे और बेल्ट से पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने बताया कि हम डर गए थे। इसके बाद हमने राजकुमार के शव को सम्यक के घर से नीचे उतारा और सड़क पर छोड़कर भाग गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजकुमार की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से होने की पुष्टि हुई है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। मां बेटे की मौत की खबर सुन हुई बेहोश राजकुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का निधन तब हो गया था, जब वह मात्र दो साल का था। इसके बाद उसकी मां राधा ने कैंटीन में खाना बनाकर बेटे को पाला था। इकलौते बेटे की हत्या की खबर मिलते ही मां सदमे में बेहोश हो गईं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रविवार शाम को हुआ अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम करीब 6 बजे राजकुमार का अंतिम संस्कार चंडी धाम मंदिर के पीछे स्थित मुक्तिधाम में किया गया। परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए उसके ममेरे भाई ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम रहीं। ———————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- चाकू से गला काटा, सड़क पर तड़पता रहा, VIDEO:संभल के युवक की दोस्त ने हत्या की, आरोपी रोते हुए बोला- गलती हो गई संभल के युवक की मोहाली में उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है। इसका एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें सकड़ किनारे आरोपी चाकू मारते हुए दिख रहा है। घायल युवक कुछ दूर तक चलता है, फिर सड़क पर गिर पड़ता है। वह कुछ देर तक तड़पता है, फिर उसकी मौत हो जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी ने रोते हुए कहा कि गलती से चाकू लग गया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
हाथ-पैर दबाने से मना किया तो दोस्त की पीट-पीटकर हत्या:शराब पार्टी के दौरान बेल्ट और रॉड से पीटा, ललितपुर में 3 आरोपी गिरफ्तार, दो पर पहले से ही गैंगस्टर