लखनऊ भीषण गर्मी में बिजली-पानी का संकट:बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान, अशर्फाबाद में 500 घरों में बिजली सप्लाई ठप


लखनऊ भीषण गर्मी में लगातार बिजली का संकट बना हुआ है। नादान महल रोड उपकेंद्र के अशर्फाबाद में रविवार सुबह छह बजे अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हो गया। इससे करीब 500 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह के वक्त बिजली न आने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। परेशान उपभोक्ताओं ने कई बार उपकेंद्र व टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी फाल्ट ढूंढने निकले। काफी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे फाल्ट मिला। इसके बाद सड़क खोदने का काम शुरू हुआ, लेकिन भूमिगत केबल के नजदीक से सीवर की पाइप लाइन जा रही थी। ऐसे में कर्मचारियों ने बहुत सावधानी से सड़क की खुदाई की। हालांकि 15 घंटे बाद रात देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी जावेद, अशफाक खान ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न आने से इनवर्टर तक बंद हो गये। सुबह-शाम घरों में पानी नहीं आया। देर शाम महिलाओं व बच्चों ने सरकारी नलकूप से पानी भरा। सीतापुर रोड स्थित अहिबरनपुर उपकेंद्र सीतापुर रोड स्थित अहिबरनपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को करीब 48 घंटे तक बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी। लेसा ने रविवार रात करीब 11 बजे 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को चालू किया। इसके बाद ब्रह्मनगर, त्रिवेणीनगर, खदरा सहित आसपास के क्षेत्रों को बिजली संकट से राहत मिली। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात 11 बजे 15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने दूसरे पावर ट्रांसफार्मर पर लोड शिफ्ट कर दिया था, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण सभी क्षेत्रो में बारी-बारी से सभी क्षेत्रों में बिजली कटौती करनी पड़ी थी। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगा सकें। मध्यांचल निगम की एमडी ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।
नजीराबाद में शाम 5.45 बजे बिजली ठप हुई। जब बिजली शाम सात बजे तक नहीं आई तो बाजार में अंधेरा छा गया। नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि आये दिन बिजली कटौती से कारोबार चौपट हो रहा है। वहीं जूनियर इंजीनियर ने बताया कि 7.20 बजे बिजली चालू हो गई। इसके अलावा चिनहट के प्रेमबाग, गोमतीनगर विस्तार में बिजली गुल रही। बशीरतगंज के सराय फाटक के पास बिजली खंभे में आग लग गई। इससे शाम को करीब एक घंटे बिजली बाधित रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *