![]()
हाथरस में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में मथुरा–बरेली नेशनल हाईवे पर गांव ओंदुआ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक बाइक से मथुरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में मृतक की पहचान पीलीभीत जिले के जोशी का टीला निवासी 19 वर्षीय केशव पुत्र संजय जोशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि केशव मथुरा में एक निजी नौकरी करता था और रात में बाइक से घर लौट रहा था। परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि होने के बाद वे पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। केशव अविवाहित था।
Source link
हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:मथुरा-बरेली हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, घर लौट रहा था