Yash Thakur Replaces Harshit Rana

  • Hindi News
  • Sports
  • Yash Thakur Replaces Harshit Rana | India Afghanistan T20 Asian Games

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को दोनों स्क्वॉड में शामिल किया है। BCCI ने टीम में इस बदलाव की पुष्टि की है।

हर्षित को दोनों प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। माना जा रहा है कि हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। उन्हें और समय लगेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में हर्षित राणा ने वापसी की थी।

टी-20 वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में हर्षित राणा ने वापसी की थी।

इंग्लैंड दौरे पर खेला था आखिरी मैच

हर्षित राणा ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच इंग्लैंड दौरे पर खेला था। इसके बाद से वह चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

राणा को वॉशिंगटन सुंदर जैसी हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। हालांकि, सुंदर अब फिट हो चुके हैं और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए फिट घोषित किया गया है।

यश ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट और IPL में किया था शानदार प्रदर्शन

विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर लगातार घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी सटीक गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में यॉर्कर फेंकने की काबिलियत से प्रभावित करते रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने कई मैचों में टीम को अहम मोड़ पर सफलताएं दिलाई थीं।

चयनकर्ताओं ने उनकी इसी निरंतरता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम का बुलावा भेजा है।

बुमराह और नीतीश भी फिटनेस के आधार पर टीम में

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह बाएं घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। वह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। वहीं, नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं।

BCCI सूत्र के मुताबिक, बुमराह और नीतीश दोनों की वापसी सही दिशा में है।

अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी-20 मैच दिल्ली में 13 सितंबर से खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मैच खेलेगी।

इसके बाद भारत 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगा। हर्षित राणा को एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल किया गया है, इसलिए उनकी फिटनेस भारतीय टीम के लिए अहम होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *