हाथरस में कार पलटी, एक की मौत:बदायूं निवासी मरीज को वृंदावन ले जाते समय हादसा, तीन घायल


हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर सलेमपुर पुलिस चौकी के पास एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सिरसा निवासी 45 वर्षीय एजाज पुत्र अलाउद्दीन के रूप में हुई है। एजाज को उसके भाई इलाज के लिए ब्रेजा कार से वृंदावन ले जा रहे थे। वह किसी बीमारी से पीड़ित थे और वृंदावन में उनका उपचार चल रहा था। बताया गया है कि हाथरस-बरेली रोड पर सलेमपुर के निकट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस सड़क हादसे में एजाज के अलावा उनके तीन भाई आजाद, गुड्डू और यासीन भी घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में हुआ इलाज… सभी घायलों को सुबह करीब 5 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एजाज को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों भाइयों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन एजाज के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए और पुलिस को सूचित किए अपने साथ ले गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *