कक्षा-8 तक के सभी स्कूल कल बंद:सोनभद्र में बारिश से नदियों-बांधों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी


सोनभद्र में बारिश के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा है। भारी वर्षा और जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने मंगलवार को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं, नदी और बांध क्षेत्र में संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बांधों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर जिले में कनहर डैम के साथ रिहंद डैम, ओबरा डैम और सोन नदी में भी पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। प्रशासन सभी जलस्रोतों के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बांधों के फाटक खोले जा सकते हैं। इसके लिए निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। नदी किनारे गांवों में चलाया जागरूकता अभियान बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी नदी किनारे बसे ग्रामीण इलाकों का दौरा कर रहे हैं। ग्रामीणों को संभावित खतरे की जानकारी देकर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। ओबरा एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहा है। चकाड़ी समेत कई गांवों में पहुंची टीम रेणुका नदी के किनारे स्थित चकाड़ी, गुरुर, खैरटिया और ओबरा डैम के आसपास जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों से नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई। प्रशासन ने विशेष रूप से बच्चों और पशुओं को नदी व बांध क्षेत्र से दूर रखने के लिए कहा है। तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्र में जाने से बचें प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के दौरान नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे जाना, तेज बहाव वाले स्थानों पर उतरना या जलभराव वाले क्षेत्रों में जाना जानलेवा साबित हो सकता है। लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी जिला प्रशासन कंट्रोल रूम के माध्यम से बांधों और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरत के मुताबिक सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *