फिरोजाबाद में यात्री की बस में तबीयत बिगड़ी, मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घटना, अस्पताल में मृत घोषित


फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे एक 60 वर्षीय यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के 54 किलोमीटर के पास हुई। मृतक की पहचान सीतापुर जिले के निवासी रामनरेश के रूप में हुई है। वह भरतपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे और खराब स्वास्थ्य के कारण अपने घर लौट रहे थे। रामनरेश अपने गांव के साथी विष्णु के साथ बस में सफर कर रहे थे। जैसे ही बस एक्सप्रेसवे पर 54 किलोमीटर के पास पहुंची, उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उनकी हालत खराब होते देख बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बस चालक ने तुरंत बस रोकी और यूपीडा की एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से रामनरेश को तत्काल शिकोहाबाद अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के साथी विष्णु ने पुलिस को बताया कि रामनरेश पहले से ही अस्वस्थ थे और घर लौटने के लिए बस से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *