हरदोई में जेसीबी ड्राइवर ने फांसी लगाई:परिजनों के पहुंचने से पहले हुई मौत, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला


हरदोई शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक में मंगलवार रात एक जेसीबी चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 31 वर्षीय पारस घर में अकेला था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी, घर में अकेला था पारस मृतक की पहचान ऊंचा थोक निवासी पारस (31) के रूप में हुई है। वह पेशे से जेसीबी चालक था। पिता नन्हेंलाल ने बताया कि पारस शराब का आदी था, जिसके चलते घर में अक्सर तनाव रहता था। घटना के समय पारस की पत्नी अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके परमल गांव गई हुई थी। मंगलवार देर शाम पारस घर पर अकेला था, जबकि उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। पड़ोसियों ने बंद मकान से आवाजें सुनीं मंगलवार रात करीब 9 बजे पड़ोसियों को पारस के बंद मकान से कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दीं। आशंका होने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों ने पारस के पिता नन्हेंलाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस पिता के मौके पर पहुंचने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर प्रवेश किया। वहां पारस फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *