हरगांव सीट पर विधायक सुरेश राही को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार नीरज राज, बसपा से रानू चौधरी, कांग्रेस से ममता पासी


सीतापुर जिले की हरगांव सीट पर भाजपा विधायक और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 25 % जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए,जबकि 71 % लोगों ने अभी कुछ न कहने पर वोट दिया है। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भी मौजूदा विधायक सुरेश राही ही हैं। पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद मंत्री सुरेश राही ही हैं। उन्हें 69% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर भाजपा नेता अजय भार्गव हैं। इन्हें 9 % लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर अनिल भार्गव हैं, उन्हें 6% लोगो ने पसंद किया है। वही 5 प्रतिशत लोगों ने रमेश भार्गव दीपू को पसंद किया है जबकि सबसे हैरानी की बात की है अन्य दावेदारों में 11 प्रतिशत लोग शामिल है। समाजवादी पार्टी में पहली पसंद सपा नेता नीरज राज हैं। इन्हें 97% लोगों ने पसंद किया है। कारागार राज्यमंत्री के भाई रमेश राही को महज 1%, पूर्व मंत्री को भी 1%, लोगों ने पसंद किया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद वर्तमान जिलाध्यक्ष ममता पासी हैं। इन्हें 55% लोगों ने पसंद किया है। वही कमल राज को को 18%, विनीता राज को 9% लोगों ने पसंद किया है। वही अन्य दावेदारों के 18% लोग शामिल हैं। बसपा में पूर्व प्रत्याशी रानू चौधरी को 67 % लोगों ने पसंद किया है। राजेंद्र गौतम को 22%, जबकि अन्य दावेदारों में 11% लोगों ने पसंद किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *