वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट में सोमवार-मंगलवार की देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। बाइक चोरी करने वाला अज्ञात चोर CCTV में कैद हो गया है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरवट निवासी शरद पाल ने बताया कि उन्होंने रात में अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और बाइक चोरी कर फरार हो गया। सुबह बाइक नहीं मिली तो उन्होंने आसपास तलाश की। इसके बाद CCTV फुटेज देखी गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना कैद मिली।

CCTV में बाइक ले जाता दिखा आरोपी
फुटेज में एक व्यक्ति बाइक के पास पहुंचता और कुछ देर बाद उसे लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाइक चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता है। स्थानीय लोगों ने रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज और तहरीर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर का पता लगाकर बाइक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
