![]()
सम्भल के हयातनगर में हज़रत शाहिद उर्फ कल्लू मियां का उर्स मुबारक सोमवार देर शाम 7 बजे अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जायरीनों ने बुजुर्ग की बारगाह में हाज़िरी दी और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। कार्यक्रम का आयोजन सैयद फैसल मियां की निगरानी में किया गया।
उर्स के दौरान आयोजित तकरीरी महफिल में उलेमा-ए-किराम ने हज़रत शाहिद उर्फ कल्लू मियां की सीरत, उनकी दीनी खिदमात और करामात पर प्रकाश डाला। उन्होंने इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे के उनके पैगाम को विस्तार से समझाया, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता बताई। पूरा क्षेत्र रूहानी माहौल से सराबोर रहा। जायरीनों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम में अनुशासन और धार्मिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। अंत में सामूहिक दुआ कराई गई, जिसके बाद अकीदतमंदों में लंगर और तबर्रुक वितरित किया गया। देर शाम तक जायरीनों का आना जारी रहा और उर्स शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Source link
हयातनगर में हजरत कल्लू मियां का उर्स संपन्न:बड़ी संख्या में जायरीन उमड़े, अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं